{"_id":"59ca8e7a4f1c1bcf538b481d","slug":"21506446970-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के नीचे मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल के नीचे मिला युवक का शव
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के गांव सिसवा महंथ निवासी एक युवक का शव धोकरहा गांव के पुल के नीचे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक बीते नौ सितम्बर से ही लापता था। घरवालों ने अपहरण की आशंका जताई थी।
सिसवा महंथ गांव निवासी रामाधार का 16 वर्षीय पुत्र धनंजय सिंह बीते नौ सितम्बर को घर से कुछ दूरी पर स्थित घोठे पर गया था। अगले दिन भी उसका पता नहीं लगा तो घरवालों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। तभी से घर वालों के अलावा कसया पुलिस भी तलाश में लगी थी। मंगलवार कि शाम करीब चार बजे धोकरहा गांव के निकट पुल के नीचे लोगों ने एक बोरा फेंका देखा। किसी का शव होने की आशंका में कसया पुलिस को सूचना दी गई। कसया पुलिस ने बोरे को खुलवाया तो उसमें धनंजय का शव था।
इस संबंध में सीओ कसया ओमपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की छानबीन की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।