फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   20 quintile meat, more than 500 animal skins Seize

20 क्विंटल मांस, 500 से अधिक पशुओं की खाल जब्त

Wed, 07 Feb 2018 12:00 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 07 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
20 quintile meat, more than 500 animal skins Seize
पहुंची पुलिस। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)।  बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी यमुना प्रसाद की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया गांव में छापा मारा। अचानक पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद मांस बेचने वालों में हड़कंप मच गया। साढ़े नौ घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां से करीब 20 क्विंटल मांस, 500 से अधिक पशुओं की खाल और लगभग सात ट्राली हड्डियां बरामद कीं। वहां से 12 गोवंशीय पशु मिले हैं। पुलिस नौ लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अब तक की बसहिया गांव में अब तक की कार्रवाइयों में सबसे बड़ी है।
विज्ञापन


  पशुओं के मांस की बिक्री को लेकर चर्चा में रहने वाले बसहिया गांव में बड़े जानवरों का मांस बेचे जाने की शिकायतों पर पुलिस ने मंगलवार  सुबह  छापा मारा। एसपी के साथ एएसपी हरि गोविंद, सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजयराज सिंह, जिले की स्वॉट टीम, महिला थाना सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। इतनी अधिक संख्या में पुलिस फोर्स देखकर गांव में मांस बेचने वालों में हड़कंप मच गया। वे इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने वहां संचालित हो रहे कई अवैध स्लाटर हाउसों को तोड़ दिया। एसपी के साथ पुलिस फोर्स काफी देर तक वहां रही और हर स्थान की गहराई से जांच की। 
विज्ञापन


कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में 20 क्विंटल मांस, 500 से अधिक जानवरों की खाल, लगभग सात ट्राली हड्डियां, जानवरों को काटने में प्रयुक्त होने वाले औजार, तराजू,  कड़ाही आदि को जब्त किया गया है। वहां से 12 गोवंशीय पशु जिंदा मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देशन में सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक यह कार्रवाई चली। इसमें पुलिस विभाग की क्यूआरटी वैन, दो प्लाटून पीएसी, स्वॉट टीम सहित पडरौना कोतवाली, कुबेरस्थान, महिला थाना, रामकोला, कप्तानगंज, हाटा और विशुनपुरा थाने की पुलिस फोर्स शामिल थी। नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 


एसपी यमुना प्रसाद ने बसहिया में स्लाटर हाउस अवैध रूप से संचालित होने की शिकायत कई बार मिलचुकी थी। इसलिए मंगलवार को वहां छापा मारा गया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। मांस, खाल व हड्डी की जांच के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed