फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एक ही रात दो जगह चोरी से भड़के व्यापारी

एक ही रात दो जगह चोरी से भड़के व्यापारी

Sun, 31 Mar 2019 11:38 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात दो जगह चोरी से भड़के व्यापारी
तमकुहीराज में हुई चोरी की घटना से नाराज कस्बे के व्यापारियों ने सीओ से वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। शनिवार की रात तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज और बसडिला गुनागर गांव में चोरों ने करीब एक लाख रुपये और लाखों रुपये के आभूषण एवं कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इससे नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चौकी पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सीओ से मिलकर चोरियों का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की।
विज्ञापन


तरयासुजान थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी रुस्तम की तमकुहीराज स्थित समउर मार्ग पर किराने की दुकान है। शनिवार की रात दुकान का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये समेत लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। रविवार सुबह जानकारी होने पर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


वे एक माह के अंदर कई दुकानों में हुई चोरियों का पर्दाफाश नहीं करने का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल ने दुकानें बंद कराया और प्रदर्शन करने लगे। व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता भी उतर गए। व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। व्यापारियों ने चौकी प्रभारी पर घटनाओं का पर्दाफाश में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह व एसओ तरयासुजान सुशील कुमार शुक्ला तत्काल तमकुहीराज पुलिस चौकी पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद व्यापारी और कार्यकर्ता शांत हुए। युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पटेल ने कहा कि अगर जल्द ही घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने जल्द ही घटना के खुलासे की मांग की। इस दौरान सर्वदेव गुप्ता, अशोक सिंह पटेल, गफूर अंसारी, हरेंद्र तिवारी, राजू गुप्ता, जितेंद्र सिंह, गुड्डू पटेल, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे।


दूसरी ओर तरयासुजान थाना क्षेत्र के ही बसडिला गुनाकर निवासी रविंदर राय के घर चोरों ने शनिवार की रात छत के रास्ते में घर में घुसकर चोरी की। घर में सिर्फ औरतें ही थीं। चोरों ने सोने चांदी के लाखो रुपये के आभूषण, कीमती कपड़े, आवश्यक कागजात के अलावा घर में रखे 80 हजार रुपये भी चुरा लिया। घटनास्थल का जायजा लेकर पुलिस कार्रवाई में जुुटी है। एसओ सुशील कुमार शुक्ला ने बताया है कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed