फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दस झोपड़ियां और छह दुकानें जलीं, लाखों की संपति राख

दस झोपड़ियां और छह दुकानें जलीं, लाखों की संपति राख

Fri, 09 Nov 2018 11:43 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
दस झोपड़ियां और छह दुकानें जलीं, लाखों की संपति राख
दस झोपड़ियां और छह दुकानें जलीं, लाखों की संपत्ति राख
विज्ञापन

दिवाली की रात कहीं पटाखा तो कहीं अज्ञात कारणों लग गई आग
मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और तहसीलदार, जानकारी जुटाई
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बुधवार की शाम से बृहस्पतिवार की भोर तक जिले में कई जगह आगलगी की घटनाएं हुईं। इनमें 10 झोपड़ियां और छह गुमटियां जल गईं। करीब 15 नग आभूषण, 80 हजार नकदी और खाने-पीने की समान समेत लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई। सूचना के बाद घटना स्थलों पर देर से पहुंचा अग्निशमन दस्ते को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। गांववालों की मदद से पाया गया आग पर काबू।
कसया कार्यालय के अनुसार तहसील क्षेत्र के टेकुआटार गांव के बड़वा छापर में दीपावली की रात में एक व्यक्ति के घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने आग से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए हलका लेखपाल को कई बार फोन किया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं किया गया। इस गांव के लालसा यादव ने बताया कि बुधवार की राता घर में अचानक आग लग गई। आग से घर में रखा संदूक, कपड़े , बर्तन, अनाज और करीब 15 अदद सोने चांदी के जेवरात जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा आग से घर में रखा 80 हजार रुपये भी जल गया। तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हलका लेखपाल के रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को भोर में दीपावली में राकेट (पटाखा) गिरने से सेवरही कस्बे के एक स्टेशनरी की बड़ी दुकान के दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग की लपटों को देखकर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। दुकानदार हीरालाल जायसवाल लक्ष्मी पूजन करा कर दुकान में ही सोये थे। इस आगजनी में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू मौके पर पहुंचे और दुकानदार को उसके रजिस्ट्रेशन के आधार पर वाणिज्य कर अधिकारी से वार्ता कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। सेवरही के लेखपाल अश्विनी राय ने बताया कि आगलगी में हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तमकुहीराज तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। इसके अलावा गौरी इब्राहिम गांव में बृहस्पतिवार की रात में अचानक लगी आग में रुखिया देवी पत्नी स्वर्गीय रामधारी राव की रिहायशी झोपड़ी और उसमें रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। शुक्रवार को सुबह हल्का लेखपाल जयंत गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर इसमें हुई क्षति का आंकलन करके अपनी रिपोर्ट तमकुहीराज तहसील प्रशासन को प्रेषित कर दी है।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की रात पटहेरिया चौराहे पर स्थित पांच दुकानों पटहेरवा गांव में तीन लोगों के झोपड़ी में आग लग गई। लोगों की सूचना के बाद भी मौके पर फायर सर्विस की गाड़ी पटहेरवा गांव में तो नहीं पहुंच सकी लेकिन पटहेरिया चौराहे पर पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस आग लगी में लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। मौके पर देर से पहुंचे फासर सर्विस के लोगों पर गांव के लोगों ने नाराजगी जताई। आगलगी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक अजय कुमार लल्लू ने पीड़ित दुकानदारों से नुकसान की जानकारी ली और त्वरित राहत दिलवाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी।
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र हाटा गांव में बुधवार की रात में जलाए गए दीपक एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में बंधी आठ बकरियां, आभूषण, बरतन, अनाज, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। इस आगजनी से प्रभावित घर के मुखिया मनीष यादव चार वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि हृदय रोग से पीड़ित उनकी पत्नी का इलाज चंडीगढ़ में चल रहा है। घटना के समय घर पर उसके 14 वर्षीय सोनू और आठ वर्षीय मोनू ही थे। दोनों किसी तरह घर बाहर निकल कर आग की लपटों से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक पीके राय, हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश ‘चमन’ और ग्राम प्रधान सच्चिदानंद तिवारी ने पहुंचकर बच्चों को आर्थिक मदद की।
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के पिपरा वर सीवान गांव के बुधिया छापर टोले में बृहस्पतिवार की देर रात झोपड़ी में अज्ञात करणों से आग पकड़ ली। इससे उसमें रखा सारा समान जल कर राख हो गया। इस गांव के पारसनाथ कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम भोजन करने के बाद सोने चले गए। करीब आधी रात को उनकी झोपड़ी में आग लग गई, जिससे घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, साइकिल, गैंस सिलेंडर, चारपाई और नकदी जल कर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुशवाहा ने पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता दिलवाने की बात कही।
पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के सेखुई बाजार गांव में दीपावली की रात दो घरों में आग लग गई। इस गांव के शारदा प्रसाद के घर में अचानक आग गईं। इससे घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े और साइकिल जल गया। गांव के लोरिक प्रसाद, सुशील, मुंशी, राजेश्वर आदि ने बताया कि लोगों की तत्परता से जल्द ही आग पर काबू पाया नही तो अधिक नुकसान हो सकता था।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के सोमली गांव खाना बनाते समय आग लग गई। इससे घर का सारा समान जल कर राख हो गया।इस गांव की शहीद की पत्नी हमीइन बृहस्पतिवार की शाम को भोजन पका रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी झोपड़ी पर गिरी और आग लग गई। घटना के बाद मौके पर राजस्व टीम पहुंच कर आग से हुई क्षति का आकलन किया।
पांच एकड़ गन्ने की फसल जली
कसया। तहसील क्षेत्र के गांव अहिरौली राय में बृहस्पतिवार को आग लगने से चार किसानों की लगभग पांच एकड़ गन्ना की फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसानों ने रंजिशवश आग लगाने का आरोप लगाया है।

अहिरौली राय गांव के बाहर गन्ने की खेत से बृहस्पतिवार को दोपहर में अचानक धुआं उठता देख खेत में काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग खेत की तरफ दौड़ पड़े। आग पर काबू पाने में मौजूद लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि आग बुझाने के लिए कोई अग्निशमन दल नहीं पहुंचा। इससे प्रभावित किसान सुनील तिवारी, नरेंद्र तिवारी, विजयी गोंड और अनिल तिवारी का आरोप है कि आग किसी ने रंजिशन लगाई है। किसानों का कहना है कि इसकी जानकारी एसओ कसया को दी गई है। तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा का कहना है कि आग से जली फसल की रिपोर्ट तैयार कर मंडी समिति को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed