{"_id":"5c606865bdec224d9d195b76","slug":"181549822053-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर गोनहा गांव के निवासी हैं दोनों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर गोनहा गांव के निवासी हैं दोनों
विज्ञापन
टेलर के नीचे दबने से दो युवक गंभीर, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। पंक्चर पहिया बदलने के दौरान चीनी मिल के यार्ड में टेलर पलट जाने से दो युवक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रामपुर गोनहा के भरपटिया टोला निवासी मनीष यादव पुत्र जोगिंदर यादव (32) अपने टेलर पर गन्ना लेकर खड्डा चीनी मिल पर आए थे। उनका टेलर यार्ड में खड़ा था। टायर पंक्चर हो गया तो वह उसे बदल रहे थे। इसी दौरान जैक धंस गया और टेलर उनकी तरफ पलट गया। मनीष व उनका सहयोग कर रहे विश्राम पुत्र बनवारी यादव (25) निवासी रामपुर गोनहा छावनी टोला दब गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। विश्राम को अंदरूनी चोट भी लगी है। उन्हें सीएचसी लाया गया। अस्पताल में चीनी मिल के विभागाध्यक्ष (गन्ना) एसके त्रिपाठी, केन मैनेजर सुधीर कुमार, रामपुर गोनहा के प्रधान रामकृपाल कन्नौजिया भी पहुंच गए।