फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नवागत एसपी राजीव नारायण मिश्र बोले

नवागत एसपी राजीव नारायण मिश्र बोले

Sun, 30 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नवागत एसपी राजीव नारायण मिश्र बोले
अपराधी जिला छोड़ देंगे या जाएंगे जेल: एसपी
विज्ञापन

फोटो है।
पडरौना। जिले के 33 वें एसपी के रूप में राजीव नारायन मिश्र ने शनिवार शाम कार्यभार ग्रहण किया। मातहतों के साथ बैठक में परिचय के साथ प्राथमिकताएं गिनाईं। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर सख्ती बरतने और सभ्य लोगों के साथ मित्रवत के रूप में पुलिस के पेश आने की बात बताई। कानपुर देहात के डेरापुर गांव के रहने वाले नवागत एसपी राजीव नरायन मिश्र पूर्व में सीओ सिटी बनारस, बरेली, मेरठ और मुरादाबाद में कार्य कर चुके हैं। नोएडा में एसपी ट्रैफिक रह चुके हैं। एटीएस में भी काम किया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में ड्यूटी के दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराने वाली टीम में शामिल होने की वजह से वह गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के तौर पर कुशीनगर जिले में उनकी पहली तैनाती है। कानून व्यवस्था के साथ किसी भी दशा में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों की जगह जेल होगी। खास कर बिहार और नेपाल बार्डर पर चौकसी बरती जाएगी। अवैध हथियार, गोतस्करी, अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर पुलिस सख्ती दिखाएगी। सभ्य लोगों के साथ पुलिस मित्र के रूप में पेश आएगी और अराजक तत्वों के साथ सख्ती बरतेगी। संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण होगा। पुलिस पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed