फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चौबीस घंटे में दो जगह चोरी

चौबीस घंटे में दो जगह चोरी

Sun, 21 Apr 2019 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
चौबीस घंटे में दो जगह चोरी
दिनदहाड़े चोरी की हुई वारदात से सहमे गांव के लोग
विज्ञापन

रात में रामपुर गोनहा की दलित बस्ती, दोपहर अहिरौली टोला में हुई चोरी
खड्डा। क्षेत्र के एक ही गांव में दो घरों में चोरो ने चोरी की वारदात की। दूसरी चोरी की घटना को रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने अंजाम दी। रामपुर गोनहा गांव में चोरी की हुई इन घटनाओं से लोग सहम गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

रामपुर गोनहा गांव की दलित बस्ती में शनिवार की रात बृजलाल गौतम के घर के बाहरी दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर कमरे का ताला तोड़ जेवर और कपड़े सहित कीमती सामान उठा ले गए। गृहस्वामी बाहर रहकर कमाते हैं। घर पर उनकी बहन व बहनोई बाहर झोपड़ी में सो रहे थे। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई । इधर पुलिस अभी इस मामले की जांच पड़ताल शुरू करती कि रविवार को दोपहर में रामपुर गोनहा के अहिरौली टोला स्थित कमलेश यादव के घर का शटर तोड़ कर चोर अंदर घुस गए। चोर कमरे के अंदर रखा जेवर व कीमती सामान चुरा ले गए ।घटना के समय गृहस्वामी अपनी पत्नी के साथ देवी दर्शन करने भैसहा गांव गए थे। घर पर कमलेश की मां कलावती देवी कुछ दूरी पर पशओं की देखरेख करने गई थी। दिनदहाडे हुई चोरी की घटना से लोग सहम गए है। सूचना पर एसआई गिरीश पाठक सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिए। एसआई ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed