{"_id":"5c62f524bdec22738166683e","slug":"171549989156-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर की गई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर की गई कार्रवाई
Tue, 12 Feb 2019 10:02 PM IST
राकेश पांडेय
Kushinagar
Kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। एसडीएम की जांच में क्षेत्र के बांसगांव टोला जमुआन में कोटे की दो दुकानों में राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। एक कोटेदार ने 34 क्विंटल राशन वितरित कर दिया है। जबकि, गोदाम में भी इतना राशन पड़ा है। वहीं, दूसरा कोटेदार कोई ब्योरा नहीं दे सका। एसडीएम ने दोनों कोटेदारों का गोदाम सील करते हुए उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
एसडीएम प्रमोद कुमार मंगलवार को दुदही क्षेत्र के बांसगांव टोला जमुआन की कोटेदार ज्ञांती देवी के सरकारी गल्ले की दुकान की जांच करने पहुंचे। यहां के स्टॉक रजिस्टर के अनुसार कोटेदार ने 36.36 क्विंटल चावल और 52.99 क्विंटल गेहूं का उठान किया है। ई-पॉज मशीन एवं वितरण रजिस्टर के मुताबिक इसमें 19.27 क्विंटल गेहूं और 13.43 क्विंटल चावल वितरण किया गया है। जब एसडीएम ने गोदाम खुलवाकर स्टॉक जांच किया तो चावल 34 क्विंटल और गेहूं 51 क्विंटल मिला। जबकि कुल वितरण 34 क्विंटल दिखाया गया है। यह देखकर एसडीएम भौचक्के रह गए और गोदाम को सील करा दिया। उन्होंने कोटेदार को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। वहीं, दूसरे कोटेदार श्रवण कुमार की दुकान की जांच करने पहुंचे तो वहां अब तक राशन वितरण नहीं किया गया था। कोटेदार की ओर से स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया और वह मौके से फ़रार हो गया। एसडीएम ने दरवाजे पर नोटिस चस्पा करा दी तथा गोदाम को सील कर दिया। उससे भी तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।