{"_id":"5c30f0e0bdec2256b421f87e","slug":"171546711264-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव अहिरौलीदान के टोला छितौनी का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव अहिरौलीदान के टोला छितौनी का मामला
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत, उपकरण जले
कई घरों में उतरा हाईवोल्टेज करंट
अमर उजाला ब्यूरो
सेवरही। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव अहिरौलीदान के छितौनी टोले के घरों में शुक्रवार की रात अचानक हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित हो गया। इससे युवक की मौत हो गई और कई घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार की रात तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव अहिरौलीदान के छितौनी टोले के ट्रांसफार्मर में तेज आवाज निकलने लगी। देखते ही देखते उसमें से चिन्गारी भी निकलने लगी। गांववालों का कहना है कि इस बीच टोले के सभी घरों में हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित हो गया। यह देख लोगों ने अपने घरों की लाइट आदि बंद करने लगे। बताया जाता है कि 35 वर्षीय गौरी सिंह भी बिस्तर से उठ कर मोबाइल को चार्जर से निकालने लगे। वह करंट से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें अभी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना को लेकर लोगों मे विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी व्याप्त है। गांव के अरविंद सिंह पटेल, रामेश्वर सिंह, जेके सिंह, नागेंद्र सिंह आदि ने विभाग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने व क्षति का आंकलन कर मुआवजा की मांग की है।