फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   caught fire in cylinder

सिलेंडर से लगी आग, लाखों का सामान जला

Wed, 24 Oct 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
caught fire in cylinder
घरेलू गैस सिलेंडर फटा, एक दर्जन लोग जख्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। क्षेत्र के अहिरौली राजा गांव में एक व्यक्ति के घर में मंगलवार को सिलेंडर में आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक घर में रखा रखे लाखों के सामान जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली राजा निवासी अमरनाथ पटेल के घर में मंगलवार देर शाम सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजन सब कुछ छोड़ कर किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे। आग की लपटें देख गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

 

किसी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। पटेल ने बताया कि घर में रखे गहने, कपडे, अनाज व 60 हजार की नकदी जल गए। परिजनों के मुताबिक आग से आठ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र पटेल ने कहा कि घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गन्ने की फसल जली
बेलवा कारखाना। फाजिलनगर क्षेत्र के शेरपुर बड़हरा निवासी मैनेजर यादव के गन्ने की खेत में अचानक आग लग गई। गांव वालों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। यादव की लगभग एक एकड़ फसल जल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed