{"_id":"5989c1834f1c1b930a8b47e8","slug":"171502200195-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरवलिया निवासी तप्पन ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरवलिया निवासी तप्पन ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे
Updated Tue, 08 Aug 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। मंगलवार की शाम को परसौनी गांव के समीप ताड़ के पेड़ पर चढ़े 55 वर्षीय अधेड़ की फिसलकर गिरने से मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे घरवाले शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव कोहरवलिया निवासी तप्पन ताड़ी उतारने का कार्य करते थे। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वे परसौनी गांव के समीप ताड़ी उतारने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक हाथ फिसल गया और वे पेड़ की ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरे। इसके चलते तप्पन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद परसौनी गांव का कोई व्यक्ति ताड़ के पेड़ की ओर गया तो तप्पन का शव देखकर शोर मचाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।