फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fraud being committed via QR codes; stay alert: SP

क्यूआर कोड भेजकर की जा रही ठगी, रहें सावधान : एसपी

Fri, 28 Aug 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fraud being committed via QR codes; stay alert: SP
रेवाड़ी। डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बीच साइबर ठग क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसको लेकर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन के लिए एडवाइजरी की है। उन्होंने कहा कि ठग खरीदार, ग्राहक या किसी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर संपर्क करते हैं और खाते में पैसे भेजने का झांसा देकर क्यूआर कोड स्कैन करवाते हैं। कोड स्कैन करते ही पीड़ित के खाते से रकम कट सकती है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि क्यूआर कोड का इस्तेमाल पैसे भेजने के लिए होता है, पैसे प्राप्त करने के लिए नहीं। यदि कोई व्यक्ति पैसे भेजना चाहता है तो क्यूआर कोड स्कैन करवाने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्ति के भेजे क्यूआर कोड को स्कैन न करें और लेनदेन से पहले सामने वाले की पहचान जरूर जांचें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्दी स्कैन करने का दबाव बनाना, अनजान नंबर या सामाजिक माध्यम से संपर्क कर लेनदेन के लिए कहना और यह कहना कि पहले क्यूआर कोड स्कैन करें, फिर पैसे मिलेंगे, ठगी के प्रमुख संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से बैंकिंग और यूपीआई संबंधी जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा लालच या जल्दबाजी में कोई निर्णय न लेने की अपील की है। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें। साथ ही नजदीकी थाना या साइबर थाना में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed