फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   FIR against factory owner for sexually assaulting minor

Jind News: नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में फैक्टरी मालिक पर एफआईआर

Fri, 28 Aug 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
FIR against factory owner for sexually assaulting minor
जींद। शहर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी अमित राणा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाबालिग के पिता ने दर्ज एफआईआर में बताया कि वह हांसी रोड स्थित चुंगी के पास एक फैक्टरी में काम करते हैं। उनके साथ उनका परिवार भी काम करता है। 26 अगस्त को फैक्टरी मालिक अमित राणा उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि फैक्टरी मालिक ने उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। महिला थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि मामले में नाबालिग का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवा दिया है। उसके बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अमित राणा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed