फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Head-on collision between auto-rickshaw and car; nine injured.

Etah News: ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर, नौ घायल

Fri, 28 Aug 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Head-on collision between auto-rickshaw and car; nine injured.
​शिकोहाबाद रोड पर रिजोर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ ऑटो। संवाद
एटा। शिकोहाबाद मार्ग पर सिंहपुर गांव के पास शुक्रवार शाम करीब देर शाम ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार नौ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और निजी वाहनों व एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने छह घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि ऑटो एटा से शिकोहाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान शिकोहाबाद की ओर से आ रही कार सिंहपुर गांव के पास ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार बंटी, रेशमा, सौरभ, रेखा देवी, प्रियांशी, अतीश और पंकज घायल हुए। सभी जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। कार सवार राजेश और उनकी पत्नी नीलम भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर सीओ सकीट नीतीश गर्ग और एएसपी श्वेताभ पांडेय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इन लोगों ने घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शकर रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed