फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in cane union campus

पर्ची के लिए भटक रहे किसान की केन यूनियन परिसर में मौत

Tue, 12 Mar 2019 11:35 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
death in cane union campus
कप्तानगंज गन्ना समिति पर सप्लाई टिकट की जानकारी लेने पहुंचे किसान की मौत पर विलाप करते परिवार के लोग । - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। सप्लाई टिकट के लिए पिछले कई दिनों से भटक रहा किसान मंगलवार को कप्तानगंज के केन यूनियन परिसर में अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। वह मंगलवार को भी सप्लाई टिकट के लिए केन यूनियन के दफ्तर में मालूम करने गया था। आनन-फानन लोग उसे कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के निवासी चंपा साहनी के पुत्र रामप्यारे साहनी (55) खेत में खड़ी गन्ने की फसल चीनी मिल पर भेजने के लिए सप्लाई टिकट के लिए काफी दिनों से भटक रहे थे। वह मंगलवार को भी केन यूनियन कप्तानगंज में सप्लाई टिकट के लिए आए थे। अचानक परिसर में ही अचेत होकर गिर पड़े। यह देख लोगों ने उनके परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिवार के लोग पहुंचे और उन्हें तत्काल कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने रामप्यारे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वहां कोहराम मच गया। रामप्यारे की पत्नी बलवंता देवी और बड़े पुत्र सुनील ने बताया कि वह कई दिनों से सप्लाई टिकट के लिए परेशान थे। गन्ना खेत में ही सूख रहा है। खेती और मजदूरी ही परिवार की आजीविका का सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों ने बताया कि रामप्यारे के चार पुत्र और एक पुत्री है। उनमें एक पुत्र अभी अविवाहित है। केन यूनियन कप्तानगंज के सचिव गोपाल प्रसाद ने बताया कि इस व्यक्ति के पेड़ की छांव में लेटे होने की सूचना मिली थी। कर्मचारियों को भेजा गया तो वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। उसका पता मालूम करके घरवालों को सूचना दी गई। उस व्यक्ति के परिवार के लोग आए और उसे लेकर गए। उन्होंने बताया कि सप्लाई टिकट के बारे में उस व्यक्ति ने किससे भेंट की थी, यह मालूम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed