फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pelting at up-100

यूपी-100 टीम पर पथराव, गाड़ी के शीशे तोड़े

Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
pelting at up-100
पथराव - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल धर्मपुर गांव में सोमवार को विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी-100 की गाड़ी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों ने भाग कर जान बचाई। गाड़ी का शीशा टूट गया। बाद में दो थानों की फोर्स पहुंची और दो लोगों को पकड़ कर कोतवाली लाई। यूपी-100 पुलिस कर्मी की ओर से पुलिस ने सात नामजद और 32 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


जंगल धर्मपुर गांव के कोटेदार ब्रह्मपाल गांव के पंचायत भवन पर अन्न का वितरण कर रहे थे। जहां अन्न लेने के लिए ग्रामीणों की लंबी लाइन लगी हुई थी। उसी बीच गांव का एक युवक कतार में लगा था। ई-पॉस मशीन में उंगली का मिलान नहीं होने पर बाताकही शुरू हो गई। बाद में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच एक पक्ष ने यूपी-100 को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस कर्मी होमगार्ड के साथ पहुंच गया। उसी दौरान सूचना देने वाले पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को पकड़ने की बात की। मौके पर उस व्यक्ति के नहीं मिलने पर पुलिस कर्मी नहीं पकड़ पाए। उग्र भीड़ ने सिपाही और होमगार्ड को घेर लिया। बाद में सूचना पर चार पहिया से यूपी-100 की दूसरी टीम पहुंच गई। उसके बाद भीड़ ने सरकारी गाड़ी पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मी भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे और मामले की सूचना एसपी को दी। एसपी के निर्देश के बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक भीड़ गायब हो चुकी थी। पुलिस टीम दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। प्रभारी कोतवाल जगमोहन राय ने बताया कि पीआरवी 2511 के इंचार्ज की तहरीर पर सात नामजद समेत 30-32 अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और तोडफोड़ करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दो लोग पुलिस की हिरासत में है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed