फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   agitation

गुस्साए लोगों ने शव रख सड़क पर लगाया जाम

Thu, 03 Jan 2019 11:23 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 03 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
agitation
सड़क जाम कर रहे लोगों से बात करते एसडीएम और सीओ । - फोटो : अमर उजाला
कठकुइया। कुबेरस्थान क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में जमीन संबंधी विवाद में मछली विक्रेता की हुई हत्या की घटना से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। गुरुवार को गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता समेत अन्य मांगों को लेकर जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझा कर सरकारी मदद का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में जमीन संबंधी विवाद में मंगलवार की रात मछली विक्रेता पप्पू की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शाम को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गुरुवार को परिजन तीन सूत्री मांगों को लेकर पडरौना-दुदही मार्ग पर शव को रख कर जाम लगा दिए। परिजनों के समर्थन में गांव के लोग भी पहुंच गए। पीड़ित परिजन आर्थिक सहायता, जमीन का पट्टा और अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

विज्ञापन

करीब दो घंटे तक जाम लगे होने से आवागमन बाधित रहा। पीड़ित पत्नी सुमनी सड़क पर लेट गईं और किसी सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़ी रहीं। मौके पर पहुंचे सदर सीओ रितेश प्रताप सिंह और एसडीएम सदर गुलाब चंद ने मांग को स्वीकार कर लिया और उसके बाद ही जाम समाप्त हुआ। उसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इस मौके पर कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी, कोतवाली पडरौना, महिला थाना, विशनपुरा थाने की पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed