{"_id":"5b61f4f44f1c1b6e118b6c60","slug":"161533146356-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक प्रेमी युगल के आपतिजनक हालत में पकड़े जाने पर गांव में पहुंचे थे एसओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक प्रेमी युगल के आपतिजनक हालत में पकड़े जाने पर गांव में पहुंचे थे एसओ
kushinagar
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार (कुशीनगर)। कटाई भरपुरवा गांव में मंगलवार की देर रात आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी युगल को गांववालों ने रस्सी से बांध दिया। मौके पर पहुंची पुलिस तो गांववाले प्रेमी युगल की शादी कराने के लिए अड़ गए। जबकि पुलिस आरोपी युवक को थाने ले जाना चाहती थी। इससे नाराज गांव वालों ने जटहां बाजार के एसओ को एक कमरे में बंद कर दिया। यह बात पुलिस अफसरों तक पहुंचने पर आनन-फानन में जटहां बाजार सहित दो अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर भेजी गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया और करीब दो घंटे बाद एसओ को कमरे से निकाला। आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। युवती के घरवालों ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार दोपहर में सीओ नितेश प्रताप सिंह भी गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
कटाई भरपुरवा गांव के एक टोले में स्थित बागीचे में सजातीय प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिए गए। गांववालों ने दोनों को रस्सी से बांध दिया और 100 नंबर पर सूचना दी। एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रेमी युगल को बंधन मुक्त कराकर युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक को थाने ले जाने लगी, लेकिन गांववाले दोनों के सजातीय होने के कारण उनकी शादी कराने पर अड़े गए। इसके बावजूद पुलिस ने युवक को थाने भेज दिया। इससे गांववाले नाराज हो गए और एसओ शाह मुहम्मद को एक कमरे में बंद कर दिया। इस संबंध में एसओ शाह मुहम्मद का कहना है कि प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा गया था। इसकी सूचना मिलने मौके पर पहुंचकर युवक को थाने लाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन गांव के लोग तत्काल दोनों की शादी कराने का दबाव डाल रहे थे। काफी मशक्कत के बाद युवक को थाने भेजा गया। करीब दो घंटे तक लोगों ने मुझे एक कमरे में रोके रखा। कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई होगी।
चार वर्षों से दोनों में प्रेम संबंध
गांव के लोगों के मुताबिक प्रेमी युगल के बीच करीब चार वर्षों से प्रेम संबंध है। मामला सार्वजनिक होने पर युवती शादी की जिद्द कर रही है तो युवक शादी करने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
युवक पर मुकदमा दर्ज
जटहां बाजार। युवती के साथ आपत्तिजनक हाल पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस ने रेप, अवैध गर्भपात कराने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता की तहरीर पर की है। तहरीर में युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता था और वर्ष 2017 में गर्भपात करा दिया। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा था। पुलिस ने इस युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।