फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

Sat, 15 Jun 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
शाम को झगड़ा, सुबह दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

खड्डा। शाम को दो पक्षों में झगड़ा हुआ और सुबह एक पक्ष अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के मुसहर बाहुल्य एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार की सुबह थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री शुक्रवार की आधी रात को घर में सोई थी। तभी दो युवक उसके पास पहुंच गए और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर आरोपी दोनों युवक वहां से भाग गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव के कुछ लोगों और आरोपियों का कहना है कि शुक्रवार की शाम को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसे लेकर दोनों युवकों को झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद से पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद छानबीन की जा रही है। शाम को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था और सुबह यह आरोप लगा है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed