फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attacked with a knife after being stopped from hurling abuses

Jind News: गाली देने से रोका तो चाकू से किया हमला

Sat, 12 Sep 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Attacked with a knife after being stopped from hurling abuses
जींद। गाली देने से रोकने पर बाइक सवार दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बूढ़ा बाबा बस्ती निवासी बलराज ने एफआईआर में बताया कि दस सितंबर को वह अपनी ई-रिक्शा लेकर रोहतक बाईपास से बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। दोनों ने उसे गाली दी और आगे निकल गए।
विज्ञापन

उसने युवकों को गाली देने पर टोका तो उनमें से एक ने दूसरे युवक को कहा कि सुमित इसकी क्यों सुन रहा है, इसको चाकू मार दे। इसके बाद युवक सुमित ने चाकू निकालकर उसकी कमर के पीछे वार कर दिया। हमला करने के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed