फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दो पक्षों में चले ईट पत्थर, पांच घायल

दो पक्षों में चले ईट पत्थर, पांच घायल

Wed, 12 Jun 2019 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में चले ईट पत्थर, पांच घायल
पत्थरबाजी
सेवरही। तरयासुजान थाने के गांव गोरइता श्रीराम में मंगलवार देर शाम दो पक्ष आमने-सामने आ र्गए। इंट-पत्थर चलने से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित की। एक दिन पूर्व बरात निकलते वक्त महिलाओं के नृत्य का वीडियो बना कर कुछ युवकों ने वायरल कर दिया था। उस दौरान तो मामला थम गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार की शाम पुन: गांव के ग्राम प्रधान के ऊपर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में ईट पत्थर चले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। लोगों ने बताया कि जवाहिर के घर से सोमवार की शाम बेटे की बरात निकल रही थी। आर्केस्ट्रा की धुनों के बीच महिलाएं मंगल गीत गाते हुए परिछावन कर रही थीं।

विज्ञापन

 

आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक वीडियो शूट कर रहे थे। घर वालों सहित अन्य बरातियों ने एतराज जताया था। कुछ लोगों ने समझा बुझा कर किसी तरह मामला शांत करा दिया। पुन: मंगलवार की देर शाम गांव के ग्राम प्रधान रामदेव गुप्ता किसी काम से कही जा रहे थे। उसी दौरान उन्ही मनबढ़ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों की ओर से गांव में ईट पत्थर फेंके गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना में दोनों पक्षों से पांच-छह लोग चोटिल हो गए। बाद में पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस फोर्स के साथ गांव में जमे हुए है। उनके मुताबिक अमन चैन बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए है। घटना के बाद से पूरे गांव के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed