फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में डूबे युवक का शव मिला

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में डूबे युवक का शव मिला

Mon, 10 Jun 2019 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में डूबे युवक का शव मिला
रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शनिवार की रात पडरौना कोतवाली क्षेत्र के केवल छपरा गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूूदे युवक की देर रात लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरिया गांव के निवासी अर्जुन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र रतनजीत सिंह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के केवल छपरा गांव में अपनी बुआ के घर आया था। बताया जाता है कि रात में करीब साढ़े नौ बजे वह मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर चला गया और अचानक नहर में कूद गया। नहर में पानी अधिक होने की वजह से उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन की गई। बाद में गांव से कुछ दूरी पर उसका शव नहर में पाया गया। कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद रतनजीत नाम के युवक का शव नहर में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उस दरम्यान नहर के किनारे काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed