फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sat, 08 Jun 2019 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा
दो घरों से आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन

पीड़ितों की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के दो घरों में चोरी हो गई। जेवर और नकदी समेत कीमती सामान लेकर चोर चंपत हो गए। एक आरोपी पुलिस पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
ग्राम सभा बरवा रतनपुर में योगेंद्र गुप्ता के परिवार के लोग शादी में शामिल होने गए थे। घर पर बुजुर्ग महिला थीं। पीछे के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बॉक्स व आलमारी में रखे सोने व चांदी के दस जेवर व तीस हजार रुपये चुरा ले गए। योगेंद्र की पत्नी मीना ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरा मामला थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का है। यहां के दुर्गेश शादी में शामिल होने पूरे परिवार के साथ तीन जून को बाहर गए थे। शुक्रवार की आधी रात खाली घर में आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दुर्गेश को फोन से बताया। उसने मदद करने को कहा तो पड़ोसी गांववालों के साथ पहुंचे तो देखा कि गांव का एक युवक घर में घुसकर बॉक्स और आलमारी तोड़कर चोरी कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़ना चाहा तो भाग गया। इसकी सूचना यूपी-100 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने पहुंचाई। दुर्गेश ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed