फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   टेंपो की चपेट से साइकिल सवार की मौत

टेंपो की चपेट से साइकिल सवार की मौत

Wed, 05 Jun 2019 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
टेंपो की चपेट से साइकिल सवार की मौत
मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। क्षेत्र के चंदरपुर के समीप रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार शाम टेंपो की चपेट से साइकिल सवार की मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परोरहा निवासी 55 वर्षीय रामाश्रय गौड़ मंगलवार की शाम साइकिल से चंदरपुर की ओर जा रहे थे। चंदरपुर के पास टेंपों ने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित बेटे छविलाल गौड़ की तहरीर पर टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed