पुलिस ने बैंकों की जांची सुरक्षा व्यवस्था
पटहेरवा। मंगलवार को पुलिस ने विभिन्न बैंकों में संदिग्धों की जांच की। बैंकों में आए संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस की सक्रियता की काफी चर्चा रही। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को हेडकांस्टेबल हीरालाल गुप्ता, कांस्टेबल शुभम वर्मा और पीआरडी के जवानों के साथ फाजिलनगर कस्बा स्थित पंजाब नैशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक तथा पटहेरवा स्थित पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में पहुंच कर संदिग्धों की जांच पड़ताल की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। बैंक कर्मियों को यह सुझाव दिया गया कि अगर बैंक में कोई व्यक्ति संदिग्ध या संदिग्ध गतिविधि करते नजर आए तो तत्काल बैंक सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी को इसकी सूचना दी जाए, ताकि ग्राहकों के साथ ठगी की घटना पर अंकुश लगाया जा सके।