फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रतिबंधित पशु बरामद

गुडवर्क को लेकर दो थानों की पुलिस में तीखी नोकझोंक

Mon, 20 May 2019 10:48 PM IST
kushinagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशु बरामद
गाजीपुर के पास गोवंशीयों से लदा ट्रक पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। पटहेरवा और तरयासुजान पुलिस की संयुक्त टीम ने घेरेबंदी करके सोमवार को गाजीपुर के पास से एक ट्रक में लदे 16 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। जबकि तस्कर फरार हो गए। उसी बीच गुडवर्क का श्रेय लेने को लेकर दो पुलिस चौकियों के कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वैसे सीओ ने पहुंच कर मामले को संभाल लिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज चौकी पुलिस ने फोरलेन पर गाजीपुर बैरियर के सामने घेरेबंदी करके ट्रक में लदे 16 गोवंशीय पशुओं को पकड़ा। जबकि तस्कर भाग निकले। उसी दौरान पटेहरवा थाने की फाजिलनगर चौकी के पुलिस कर्मी पीछा करते हुए पहुंच गए। फाजिलनगर चौकी पुलिस ने बताया कि फाजिलनगर में बैरिकेटिंग कर ट्रक को रोकने का प्रयास करने पर चालक ने ट्रक की गति तेज कर दिया। जिसका पीछा पुलिस टीम करते हुए यहां पहुंची है। प्रतिबंधित पशुओं से भरी ट्रक बरामद के मामले में गुड वर्क के लिए दोनों चौकियों के जिम्मेदारों में तीखी बहस हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों चौकियों के पुलिस कर्मियों को शांत कराकर पटहेरवां पुलिस को ट्रक को सौंप कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चौकी प्रभारी तमकुहीराज संजय कुमार सिंह का कहना है कि सीओ के निर्देश पर फाजिलनगर चौकी पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed