फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मशीनें जब्त कर पैथालॉजी सेंटरों को किया सील

मशीनें जब्त कर पैथालॉजी सेंटरों को किया सील

Thu, 04 Apr 2019 11:32 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 04 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मशीनें जब्त कर पैथालॉजी सेंटरों को किया सील
सेवरही कस्बे में छापा मारकर अल्ट्रासाउंड सेंटर की मशीन जप्त करते एसडीएम तमकुहीराज। - फोटो : अमर उजाला
सेवरही। एसडीएम ने बृहस्पतिवार को सेवरही कस्बे में संचालित चार पैथालोजी सेंटरों पर छापा मारा। नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रहे इन सेंटरों से मशीनें जब्त कर उन्हें सील कर दिया गया। उसके बाद एसडीएम की तहरीर पर पुलिस ने एक संचालक समेत तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम एसडीएम अरविंद कुमार, सीओ राणा दिनेश प्रताप सिंह और सेवरही थाने के एसओ रामाज्ञा सिंह के साथ सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर 5 तुलसी नगर, वार्ड नंबर 9 गांधीनगर और वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर चार स्थानों से एक अल्ट्रासाउंड मशीन सहित अन्य उपकरण जब्त कर लिया। उन्हें शिकायत मिली थी कि इन स्थानों पर भ्रूण की जांच करने सहित अन्य अवैध काम होते हैं, जिसमें बिना लाइसेंस के अप्रशिक्षित व्यक्ति मरीजों की जांच करते हैं। किसी सेंटर पर इसके विशेषज्ञ नहीं हैं। फिर भी धड़ल्ले से इनका संचालन किया जा रहा था।

विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से लोगों का इलाज और जांच करने वाले सक्रिय हैं, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है। वहां खुलेआम मरीजों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेवरही के राज डाइग्नोसिस सेंटर के संचालक इरफान सहित तीन लोगों को पुलिस ने मौके से उठाया है, जबकि अमन पैथालॉजी सेंटर, आयुष पैथालोजी के साथ स्वराज पैथालोजी सेंटर के सभी उपकरण को पुलिस ने जब्त कर सील कर दिया है। उनके संचालक भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में स्वराज पैथालोजी सेंटर पर छापा मारा गया, जहां महिलाओं ने सेंटर अंदर से बंद कर अल्ट्रासाउंड मशीन कपड़े से ढक दी थीं। उन्होंने बताया कि तीन सेंटरों के संचालक मौके से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इन अवैध सेंटर संचालकों की सह पर काफी देर तक पुलिस के सामने कुछ महिलाएं हंगामा करती रहीं, लेकिन बाद में खुद को फंसते हुआ मौके से सिसक गईं।

सेवरही थाने के एसओ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि अभी पुलिस पूछताछ कर रही है। एसडीएम की तरफ से तहरीर मिली है। केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed