फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   accident

कार की टक्कर से बाइकसवार दो युवक घायल

Tue, 12 Mar 2019 11:40 PM IST
Rakesh Pandey राकेश पांडेय
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
accident
कठकुइयां। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया गांव के सामने कार और बाइक की टक्कर हो गई। पडरौना-दुदही मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में बाइकसवार दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बरवापट्टी थाना क्षेत्र के दशहवा गांव के निवासी रमेश (35) और संदीप तिवारी (32) बाइक से अपने गांव जा रहे थे। शाम को करीब साढ़े चार बजे सेमरिया गांव के सामने तेज रफ्तार में आ रही एक कार से इनकी टक्कर हो गई। बाइकचालक और सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जबकि कार के चालक को पकड़ लिया। 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार, उसके चालक और बाइक को अपने साथ लेती गई।
विज्ञापन


महिला से छेड़खानी में चार नामजद, एक हिरासत में
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने चार व्यक्तियों को नामजद किया है। उनमें से एक व्यक्ति पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस का एक व्यक्ति तीन लोगों के साथ आया और उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही घर में घुसकर उसे मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर चारों व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि टेलीफोन से सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।

प्राथमिक विद्यालय में चोरी
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा गोइती के टोला नोनिया पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय से सोमवार की रात चोरों ने बर्तन व गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चुरा लिया। प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय से बर्तन, गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। इससे पहले जनवरी में भी चोरी हुई थी। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

आग से गन्ना की फसल जली
खड्डा। बिजली के तार से एक पक्षी के टकरा जाने से गिरी चिनगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे लगभग 25 एकड़ गन्ना की फसल जल गई। अग्निशमन दस्ता और गांववालों के प्रयास से आग बुझाई जा सकी।

खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव के पश्चिम सोनबरसा ताल से होकर गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्ट के विद्युत तार में मंगलवार की दोपहर में एक पक्षी टकरा गया। इससे निकली चिगारी गन्ने के खेत में गिरी, जिससे आग लग गई। इस आगलगी में सोहरौना गांव के निवासी काशी यादव, सुखल, श्रीराम, रामप्रित, भरत, पारस, शिशुपाल, काशी आदि किसानों की पच्चीस एकड़ गन्ना की फसल जल गई।

छेड़खानी का उलाहना देने पर धमकाया
पड़रौना। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ सुबह छेड़खानी और फिर शिकायत करने पर गाली गलौज देने व धमकाने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित महिला सोमवार की सुबह सिवान में गई थी। पड़ोस का एक व्यक्ति महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विराोध जताया और घर लौटकर पति को आपबीती सुनाई। पति आरोपी के घर शिकायत करने पहुंच गया। नाराज आरोपी अपने बेटे, ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के साथ महिला के दरवाजे पर आ गया और गाली गलौज करने लगा। पीड़ित परिवार ने दरवाजा बंद कर किसी तरह जान बचाई। बाद में पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी पर छेड़खानी समेत चार लोगों पर गोलबंद होकर गाली गलौज देने और जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में बाप-बेटे एक पूर्व विधायक के भाई-भतीजे बताए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।


तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
रामकोला। पुलिस ने सोमवार की रात लक्ष्मीगंज के पास से युवक को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि लक्ष्मीगंज में पुलिस चेकिंग करने गई थी। वहीं पर देवरिया बाबू निवासी युवक मिला जो संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। तलाशी लेने पर तमंचा कारतूस मिला। पूछताछ में पकडे़ गए आरोपी की पहचान साजन के रूप में हुई। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed