फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3 cops including si sent to line

दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Mon, 21 Jan 2019 11:43 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 21 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
3 cops including si sent to line
मौत, गुस्साए लोग - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। जमीन विवाद में भाजपा नेता वकील सिंह की हत्या से भाजपाइयों में आक्रोश है। सोमवार को उनके गांव बिहुली सोमाली के टोला जोगवलिया पहुंचे प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई के लिए डीएम से बात की। मंत्री के सख्त तेवर को देखते हुए एसपी ने हलका दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर मामले की जांच सीओ को सौंप दी।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह के साथ सांसद राजेश पांडेय, कसया विधायक रजनीकांत मणि, रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध और डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह व एसपी राजीव नारायन मिश्र ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच, आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई और लापरवाही पुलिस कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में हलका दरोगा और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता लल्लन मिश्रा, राधेश्याम दीक्षित, जय प्रकाश उपाध्याय ,सजीव दीक्षित, अनिरुद्ध खरवार, विश्वास अमीन,हर्ष प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता की हत्या में नौ पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार
रामकोला। क्षेत्र के बिहुली सोमाली के टोला जोगवलिया में जमीन संबंधी विवाद को लेकर भाजपा नेता वकील सिंह की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कारवाई म़ृतक भाजपा नेता के भांजे मनोज सिंह की तहरीर पर की। इस गांव के रहने वाले खलील और भाजपा नेता वकील सिंह के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा था।

आरोप है कि शनिवार को विपिक्षयों ने भाजपा नेता वकील सिंह की लाठी,डंडे से पिटाई कर दी। घायल भाजपा नेता की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी जलील, खलील ,नसीम, इसहाक, मात रानी ,फातमा, सद्दाम, उपेंद्र यादव ,मुन्ना यादव समेत नौ पर गैर इरातदन हत्या का केस दर्ज किया गया। आरोपी खलील, नसीम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी में जुटी हुई है।

विवादित जमीन में ही जलाया शव
रामकोला। पोस्टमार्टम के बाद भाजपा नेता वकील सिंह का शव जैसे ही उनके गांव बिहुली सोमाली के टोला जोगवनिया में पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन इस जिद पर अड़ गए कि जिस जमीन पर उनकी हत्या हुई है, उसी जमीन में उनका अंतिम संस्कार होगा। परिजनों की दशा देख कर गांव का हर कोई गमगीन था। सोमवार की सुबह परिजनों ने उसी विवादित जमीन पर शव का अंतिम संस्कार किया।

एसओ के खिलाफ भी हो कार्रवाई: जिला पंचायत सदस्य
रामकोला। कांग्रेसी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपराधियों का हौसला बुलंद है। रामकोला क्षेत्र में भाजपा नेता वकील सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से आम आदमी की सुरक्षा की पोल खुल रही है।


इस घटना के पीछे रामकोला पुलिस की लारपरवाही है। यदि पुलिस समय से चेत गई होती तो शायद भाजपा नेता की जान बच जाती। इस मामले में लापरवाही पर हल्का दरोगा और सिपाहियों पर कार्रवाई की बात तो की गई,लेकिन थानाध्यक्ष पर कार्रवाई आखिर क्यों नही हुई,यह तगडा सवाल है। उन्होने मांग कि कि एसओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed