फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   wine recovered

हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी

Fri, 26 Oct 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
wine recovered
illegal wine - फोटो : amar ujala
हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को लग्जरी गाड़ी में हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने एक तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बरामद गाड़ी का नंबर भी फर्जी निकला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज महेंद्र चतुर्वेदी हाईवे के भड़कुलवा चौराहे के पास वाहन की तलाशी कर रहे थे। उसी समय उन्हें बताई गई लग्जरी कार आती दिखी। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी घुमा कर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नवीन सिंह जाट निवासी थाना अरवन जिला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई।
विज्ञापन


गाड़ी से हरियाणा निर्मित करीब चार सौ बोतल अंग्रेजी शराब, दो नंबर प्लेट बरामद हुईं। सीओ ओमपाल सिंह और कोतवाल गजेंद्र राय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि शराब की यह खेप रोहतक हरियाणा से मुजफ्फरपुर (बिहार) ले जाई जा रही थी। बिहार का फर्जी नंबर प्लेट इसलिए लगाया जाता है कि कोई शक न करे। इस मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के साथ धोखाधड़ी समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन वितरण में घटतौली का आरोप
पटहेरवा। क्षेत्र के जोगिया हिच्छराय गांव के लोगों ने शुक्रवार को तमकुहीराज एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में घटतौली करने का आरोप लगाया। गांव के लोगों ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान अनिल गुप्ता, लल्लन सिंह, हजरत अली, निजामुद्दीन, तीरथ सिंह, संतोष शर्मा सुरेश, इलियास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed