फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हरियाणा में रहने वालों के बारे में पूछताछ की

हरियाणा में रहने वालों के बारे में पूछताछ की

Mon, 25 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में रहने वालों के बारे में पूछताछ की
नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। हरियाणा के पंचकुला में हुई घटना के सिलसिले में जानकारी लेने हरियाणा पुलिस की एसटीएफ टीम रविवार की देर शाम नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली शुक्ल गांव में पहुंची। इस टीम ने हरियाणा में रहने वाले लोगों के बारे में गांव के लोगों से पूछताछ की। इस गांव के प्रधान ने लिखकर दे दिया कि वहां का कोई व्यक्ति हरियाणा में नहीं रहता। इसके बाद टीम वापस लौट गई। इसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

रविवार को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स टीम शुक्ल भुजौली गांव में पहुंचकर लोगों से पूछने लगी कि यहां के कितने लोग हरियाणा में रहते हैं। गांववालों ने बताया कि इस गांव का कोई भी व्यक्ति हरियाणा में नहीं रहता है, लेकिन लुधियाना में रहकर कुछ लोग कमाते हैं। बाद में लुधियाना में रहने वाले लोगों के बारे में एसटीएफ ने पूरी जानकारी एकत्र की। टीम गांव के प्रधान के घर भी गई और ग्राम प्रधान से इस बावत पूछताछ की। ग्राम प्रधान ने अपने पैड पर लिखकर दिया कि इस गांव का कोई व्यक्ति हरियाणा में नहीं रहता है। उसके बाद टीम ग्राम प्रधान के लिखे उस पत्र को लेकर वापस चली गई। उसके बाद से गांव में इसे लेकर कई तरह की चर्चा है।
विज्ञापन

इस गांव के ब्रजेश शुक्ल, सुमंत दुबे, सुधारकर शुक्ल का कहना था कि इस बावत उनकी तरफ से एसटीएफ से पूछा गया, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। चर्चा यह भी है कि पंचकुला की घटना के दौरान गांव का कोई व्यक्ति वहां रहा हो, जिसके बारे में पता करने के लिए टीम आई थी। हालांकि नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ राकेश कुमार सिंह और पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डॉ. विनय राय ने हरियाणा पुलिस की एसटीएम के आने के संबंध में जानकारी से इनकार किया। उनका कहना था कि इस बारे में पता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed