{"_id":"59bbb7be4f1c1b25688b4b8d","slug":"151505474494-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप
Updated Fri, 15 Sep 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन वर्ष से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवक पर पीड़िता का वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के अलावा उसके मां-बाप व एक अन्य लड़की पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व चरित्र हनन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता का कहना है कि गांव के एक सजातीय युवक से उसका प्रेम संबंध था। युवक ने उसे जल्दी ही शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बना लिया। बाद में वह बहानेबाजी करने लगा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो चुपके से अंतरंग पलों का वीडियो क्लिप बना लिया और अब इस क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का आरोप है कि युवक के इस मामले में उसके मां-बाप के अलावा गांव की ही एक लड़की भी उसकी सहयोगी रही। इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले दोनों के घरवालों में मारपीट भी हो चुकी है।
एसओ विनोद कौल के अनुसार शुक्रवार को पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार आरोपी अकरम मंसूरी के अलावा उसके मां-बाप व एक अन्य लड़की के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व स्त्री चरित्र हनन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।