फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एसपी ने पुलिस लाइन में किया खुलासा

एसपी ने पुलिस लाइन में किया खुलासा

Tue, 05 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस लाइन में किया खुलासा
तरयासुजान व सेवरही पुलिस ने पकड़ी शराब
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस लाइन में किया खुलासा
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। तरयासुजान थाने की पुलिस ने दो ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो अरुणांचल प्रदेश से शराब मंगाने के साथ-साथ यहां शराब की पैकिंग भी करते थे। पुलिस ने इनके पास विभिन्न ब्रांड की 88 पेटी शराब बरामद की है। इसके साथ ही शराब की खाली शीशियां, रैपर और स्प्रिट भी बरामद किया है। इसके अलावा सेवरही थाने की पुलिस ने भी कच्ची शराब, स्प्रिट, नौसादर सहित अन्य सामग्रियां बरामद की है। इस धंधे में लिप्त तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तरयासुजान थाने के एसएचओ विनय कुमार पाठक ने सोमवार को परसौनी गांव के गंभीरपुर टोला से बच्चा साह और राजेश गुप्ता को पकड़ा। इनके पास 86 पेटी अरुणाचल प्रदेश निर्मित शराब, दो पेटी देसी शराब, 20 प्रिंटेड खाली शीशी और 50 ढक्कन, सात सीट रैपर और एक जरीकैन में 50 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इन्हें पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसएचओ के अलावा एसआई विकास यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, भरत राम मिश्र, रामप्रवेश यादव, कांस्टेबल योगेश यादव और परमदेव सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सेवरही थाने के पुलिस ने मिश्रौली गांव से कन्हैया सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास एक जरीकैन में 20 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रीट, 20 लीटर कच्ची शराब, 250 ग्राम नौसादर, 200 मिलीलीटर की 97 शीशियां सहित विभिन्न ब्रांड के खाली रैपर, शराब पैक करने की मशीन, सरैया सरदार नगर के नाम के 150 ढक्कन, एक बाइक आदि बरामद हुआ है। यह व्यक्ति स्प्रीट में नौसादर आदि मिलाकर नकली शराब पैक कर बेचता है। इस व्यक्ति के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। इसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रवेश कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, मुबारक अली, कांस्टेबल संदीप कुमार, रमाशंकर, रामेंद्र यादव, भीमशंकर सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed