फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The young man was murdered by strangulation.

Fatehpur News: गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या

Mon, 19 Oct 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The young man was murdered by strangulation.
फाइल फोटो-42-कय्यूम। स्रोत: परिजन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के कस्बे में प्राथमिक विद्यालय प्रथम के बगल स्थित खंडहर से 16 अक्तूबर को मिले युवक के शव की रविवार को अंगूठी से पहचान हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस आशनाई और रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवक की हत्या करीब छह दिन पहले किए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

हुसैनगंज कस्बा निवासी चांद मियां ने कपड़ों और अंगूठी के आधार पर शव की पहचान बड़े बेटे कय्यूम (33) के रूप में की। पिता के मुताबिक, कय्यूम मजदूरी करता था और 12 अक्तूबर को काम के लिए घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। वह अविवाहित था।
विज्ञापन

बहनोई शिब्ली ने बताया कि कय्यूम अक्सर दो-चार दिनों के लिए गायब हो जाता था। इसी वजह से परिजन ने उसकी खोजबीन नहीं की और न ही पुलिस को सूचना दी।
सोशल मीडिया पर युवक के बाएं हाथ की कलाई पर अल्लाह इस्लामू गुदा होने की तस्वीर वायरल हुई थी। इसी आधार पर पहचान करने के लिए परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव पुराना होने के कारण उसमें कीड़े पड़ चुके थे। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कय्यूम अपने पास मोबाइल भी नहीं रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed