फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boy missing from Meerut found in Sahibabad

Meerut News: मेरठ से लापता बालक, साहिबाबाद से मिला

Mon, 19 Oct 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Boy missing from Meerut found in Sahibabad
नोट- गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------------
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 निवासी 12 वर्षीय बालक के संदिग्ध अवस्था में लापता होने से परिजनों में खलबली मच गई। पुलिस की पांच टीम तलाश में लगी। मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग मिला। फुटेज में बच्चा बेगमपुर मेट्रो स्टेशन से रैपिड नमो भारत में सवार होकर गाजियाबाद की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने बालक को साहिबाबाद से तलाश लिया।
सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि 12 वर्षीय बालक रविवार सुबह ट्यूशन जाने के लिए निकला था। दोपहर बाद वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने बालक की तलाश शुरू की थी। सूचना पर पुलिस की पांच टीमें तलाश में जुटी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के साथ ही मेट्रो स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की। फुटेज में बालक के बेगमपुल मेट्रो स्टेशन से गाजियाबाद की ओर जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इस सुराग के आधार पर पुलिस ने तलाश तेज की और साहिबाबाद से बालक को सकुशल तलाश लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed