फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी की जिद पर अड़ी

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी की जिद पर अड़ी

Thu, 17 May 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी की जिद पर अड़ी
girl

विज्ञापन

पिपरा कनक (कुशीनगर)। पड़ोसी प्रांत बिहार के कटेया थाना क्षेत्र की एक युवती पटहेरवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बाजार में एक युवक के घर पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई। अलग-अलग जाति से संबंधित इस प्रेमी युगल की शादी पर घरवालों को ऐतराज है। लोगों ने किसी तरह से समझा बुझाकर युवती को वापस घर भेजा। मामला बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के कई बाजार बिहार सीमा से सटे हैं। यहां का एक युवक कुछ दिन पहले कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव में गया था। वहां शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। दोनों में प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो गया। बीते बृहस्पतिवार को यह युवती अपने इस प्रेमी के घर पहुंच कर शादी की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन

युवक के परिजनों सहित आस पास के लोगों ने समझाना शुरू किया। देर रात तक मान मनौवल के बाद युवती किसी तरह से घर जाने को तैयार हुई। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ पटहेरवा कमलेश सिंह ने बताया कि इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed