फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जमीन के झगड़े में बेटे की ले ली जान

जमीन के झगड़े में बेटे की ले ली जान

Tue, 24 Oct 2017 11:36 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 24 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
जमीन के झगड़े में बेटे की ले ली जान
कसया/टेकुआटार (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के गांव पतया में संपत्ति विवाद को लेकर पिता और पुत्र के बीच हुई मारपीट में घायल पुत्र की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। मृत युवक की पत्नी ने अपने ससुर पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। आरोपी पिता को कसया पुलिस ने थाने में बैठा रखा है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में तहरीर मिलने व केस दर्ज होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


पतया गांव निवासी खुश्बूद्दीन का अपने बड़े बेटे 35 वर्षीय अफजल से संपत्ति बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। मृतक की पत्नी खैरूनिशा के अनुसार सोमवार को इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। महिला का आरोप है कि पिता खुशबुद्दीन ने अपने दो अन्य बेटों के उकसावे में आकर पर अफजल (35) से झगड़ा किया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि सिर पर लाठी से प्रहार के चलते अफजल गंभीर रूप से घायल हो गए। अफजल को इलाज के लिए सीएचसी कसया लाया गया,जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार की रात में जिला अस्पताल से अफजल को मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार की रात में करीब दो बजे इलाज के दौरान अफजल की मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम मेडिकल कालेज में ही अफजल का पोस्टमार्टम हुआ। घटना की जानकारी के बाद कसया पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़कर थाना परिसर में ही बैठा रखा है। हालांकि एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि अभी इन्हें इस मामले की तहरीर नहीं मिली है। एसओ के अनुसार पोस्टमार्टक की रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed