फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   व्यापारी पिता-पुत्र को गोली मारने का मामला

व्यापारी पिता-पुत्र को गोली मारने का मामला

Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी पिता-पुत्र को गोली मारने का मामला
फाजिलनगर (कुशीनगर)। शुक्रवार की रात सराफा व्यापारी पिता-पुत्र को गोली मारने की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। परंतु वारदात के तरीके से साफ है कि घटना को लूट के इरादे से नहीं बल्कि हत्या की नियत से ही अंजाम दिया गया है। पुलिस भी इसे ही आधार मानकर फाजिलनगर से व्यापारी के पैतृक गांव बिहार के पंचदेवरी तक छानबीन में जुटी है। पुलिस के सामने महज 24 घंटे में ही इस उलझे केस को सुलझाने की चुनौती भी है।
विज्ञापन

नंदलाल वर्मा मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी के निवासी हैं। कुछ वर्ष पहले फाजिलनगर में दुकान के अलावा उन्होंने अपना पक्का मकान भी बना लिया। पूरा परिवार अब यहीं रहता है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जब उन्हें गोली मारी गई तो लोगों को पहला शक यही था कि सराफा कारोबारी पर लूट की नियत से बदमाशों ने फायर किया होगा। परंतु बाद में पता लगा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। लोगों के साथ-साथ पुलिस का भी मानना है कि अगर लूट की नियत होती तो फिर वारदात दुकान पर होनी चाहिए थी। दूसरी बात यह कि अपराधी बड़े पेशेवर और दुस्साहसिक थे, क्योंकि बाजार के व्यस्त इलाके में घर के दरवाजे पर चढ़कर गोली चलाना किसी सामान्य अपराधी के बस की बात नहीं है। इसीलिए पुलिस घटना के तत्काल बाद से ही इससे जुड़े तमाम अन्य तथ्यों को भी ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। लोगों की मानें तो सराफा कारोबारी परिवार से किसी के झगड़े की बात अब तक सामने नहीं आई है। इसलिए अब पुलिस इनके पैतृक गांव पंचदेवरी को भी ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। इस संबंध में एसपी ने बताया कि मामले के शीघ्र खुलासा के लिए एसओ पटहेरवा के अलावा तरयासुजान, सेवरही और कसया एसओ तथा क्राइम ब्रांच की टीम को टास्क पर लगाया गया है। घटना का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करना है और इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

--------------------
करवा चौथ से पहले ही विधवा हो गई प्रियंका
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिलनगर।
अपराधियों की गोली से मौत की नींद सोए अभिषेक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। हंसते खेलते इस परिवार को अपराधियों ने आजीवन नहीं भूलने वाला गम दे दिया। प्रियंका मां बनने वाली है और पति की मौत की वजह से गहरे सदमे में है। नंदलाल वर्मा के बड़े पुत्र अभिषेक वर्मा की शादी जून 2015 में गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी यशोदानंद वर्मा की लड़की प्रियंका से हुआ था। प्रियंका कुछ दिन बाद ही मां बनने वाली है। इस घटना से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता नंदलाल वर्मा भी गोरखपुर मेडिकल कालेज में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। अभिषेक की माता बिंदुमती देवी, दादा भरत प्रसाद वर्मा और दादी श्रीमती देवी की आंखों के आंसू थम नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed