{"_id":"598074e14f1c1b9e3c8b460d","slug":"141501590753-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश महिला से 70 हजार छीनकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश महिला से 70 हजार छीनकर भागे
Updated Tue, 01 Aug 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग पर अशोगंवा गांव के सामने मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक महिला से 70 हजार रुपये छीन लिया। महिला ने शोर मचाया तब तक बदमाश भाग चुके थे। जानकारी होने पर पटहेरवा पुलिस तथा सीओ तमकुहीराज ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी दुर्गावती देवी पत्नी व्यास गुप्ता ने मंगलवार को दोपहर करीब 12 पंजाब नेशनल बैंक की जोकवा बाजार शाखा से 10 हजार तथा फाजिलनगर शाखा से 60 हजार रुपये निकालीं। कुल 70 हजार रुपये झोले में रखकर दुर्गावती अपने बेटे अजय गुप्ता के साथ साइकिल से घर के लिए चल दीं। फाजिलनगर-बघौचघाट रोड पर अशोगंवा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर साइकिल पर पीछे बैठी दुर्गावती देवी के हाथ से रुपयों वाला झोला छीन लिया और भाग निकले। घटना से अवाक मां-बेटे ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल गए थे। घटना की जानकारी डॉयल 100 व पटहेरवा पुलिस को दी गई। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन के लिए कुछ देर तक सड़क पर अपने वाहन दौड़ाए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ तमकुहीराज जनार्दन तिवारी मौके पर पहुंचे और महिला व उसके बेटे से घटना की जानकारी लेने के बाद बैंक शाखा जाकर वहां से भी निकाले गए रकम व अन्य जानकारी ली। इस संबंध में सीओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। महिला से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जाएगा। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।