{"_id":"5cc891ecbdec22076e3193fd","slug":"131556648428-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित स्कूल बस पलटी, आठ छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अनियंत्रित स्कूल बस पलटी, आठ छात्र घायल
Wed, 01 May 2019 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा गांव के पास पलटी स्कूल बस का जायजा लेते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय और जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर मंगलवार को नौगांवा के पास वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में नव ज्योति चिल्ड्रेंस एकेडमी की बस पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में आठ बच्चों को चोटें आने की सूचना है। हालांकि पुलिस सिर्फ दो बच्चों के घायल होने की पुष्टि कर रही है।
नगर पालिका कुशीनगर के अंबेडकरनगर में संचालित नव ज्योति चिल्ड्रेंस एकेडमी की बस सुबह 11.30 बजे बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस में 19 बच्चे सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक पहुंचे। घायल बच्चों को नगर के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।
एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि स्कूल प्रबंधक को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की जा रही है। चालक अभी फरार है। स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि चालक फणीश शुक्ल (30) निवासी नरकटिया बुजुर्ग के पास ड्राइविंग लाइसेंस है। बस पर झारखंड का नंबर है, इसे बिहार से खरीदा गया है। बस के जरूरी कागजात पूर्ण हैं।
विज्ञापन
ये बच्चे हुए घायल
माधोपुर मठिया निवासी सुदामा यादव का पुत्र प्रियांशु यादव (कक्षा आठ), कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव धरनीछापर निवासी उमेश गुप्ता का पुत्र अंश गुप्ता, सखवनिया बद्री टोला निवासी रविंद्र प्रताप सिंह का पुत्र शिवांशु प्रताप सिंह (कक्षा छह), सखवनिया निवासी हेमंत सिंह की पुत्री अर्चना सिंह (कक्षा एक), सखवनिया बद्री टोला निवासी मैनुल्लाह की पुत्री आलिया खातून (कक्षा तीन), नौगांवा बाड़ी टोला निवासी दिवाकर गुप्ता का पुत्र दीपू गुप्ता, कक्षा तीन का इंताफ अली व कक्षा एक का आसिफ अली।
प्रियांशु यादव को चोट लगने के दो घंटे बाद तक विद्यालय में ही सोफे पर लिटाया गया था। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। प्रियांशु ने बताया कि उसे कमर में चोट लगी है। उठने और चलने में दिक्कत हो रही है।
मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
स्कूल बस पलटने की खबर मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय नौगांवा पहुंच गए। उन्होंने घायल बच्चों व लोगों से जानकारी हासिल की। उन्होंने स्कूल प्रबंधक सहित अन्य जिम्मेदारों से पूछताछ के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच चल रही है।