{"_id":"5c801224bdec222aaf37ae2d","slug":"131551897124-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज से चोरी कर बाइक ले जाता है युवक पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाराजगंज से चोरी कर बाइक ले जाता है युवक पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो के साथ
महराजगंज से चोरी बाइक रामकोला में बरामद
आरोपी निचलौल से बाइक चुरा कर बेचने जा रहा था बिहार
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। महराजगंज से बाइक चुराकर बेचने बिहार जा रहे युवक को रामकोला पुलिस ने मंगलवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा। पकड़े गए युवक ने निचलौल से बाइक चुराने की बात बताई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार की रात रामकोला-रगड़गंज मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान बाइक से आता हुआ एक युवक दिखाई दिया। उसे रोकने की कोशिश की गई तो वह भागने का प्रयास किया। उसे घेरेबंदी करके पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में पकडे़ गए युवक की पहचान राजन गौड़ निवासी नक्शा-बक्शा थाना चौक जिला महराजगंज के रूप में हुई। बाइक के कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सका। सख्ती से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बाइक चोरी की है। उसने महराजगंज जिले के निचलौल से बाइक चोरी की थी। चोरी की बाइक को बेचने बिहार ले जा रहा था और पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। उस दिशा में भी पुलिस काम करेगी। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। इस घटना के अनावरण में एसआई संदीप सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सिंह, कांस्टेबल अवधेश यादव का सहयोग रहा।