फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पथराव के बाद तनाव, पुलिस सतर्क

पथराव के बाद तनाव, पुलिस सतर्क

Sun, 29 Oct 2017 05:24 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 29 Oct 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
पथराव के बाद तनाव, पुलिस सतर्क
‌विवाद के बाद चले ईट-पत्थर। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
टेकुआटार (कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र के भठही बाबू गांव में शनिवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इनमें एक पक्ष दूसरे पर मूर्ति के ऊपर पानी फेंकने का आरोप लगा रहा था। वहीं दूसरा पक्ष अश्लील गाना बजाने का आरोप लगाया। रात में बीच बचाव के बाद विवाद शांत हो गया, लेकिन रविवार की सुबह इन दोनों पक्षों में विवाद फिर से बढ़ गया और उनके बीच ईट-पत्थर चलने लगा। वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने रप पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस ने कैंप किया है।
विज्ञापन


भठही बाबू गांव में छठ पूजा के अवसर पर काली माता की मूर्ति स्थापित की गई थी। उस मूर्ति को शनिवार की रात में युवक विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। वाहन पर उन्होंने लाउडस्पीकर भी बांध रखा था, जिसे वे बजाते हुए जा रहे थे। मूर्ति गांव में घुमाने के दौरान कुछ लोगों ने यह कहकर मारपीट शुरू कर दी कि युवक वाहन पर अश्लील गाना बजा रहे थे। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि जब वे मूर्ति विसर्जन के लिए ले जा रहे थे कि तभी छत से कोई मूर्ति के ऊपर पानी फेंक रहा था। मना करने पर वे मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रात में मूर्ति विसर्जन कराकर मामले को सुलझा दिया था, लेकिन रविवार को सुबह उसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर से आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईट-पत्थर फेंका, जिससे कई लोगों को हल्की चोटें आयीं। रविवार को पुन: पुलिस पहंची और गांव में तनाव का देखते हुए कैंप कर दी। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी एसओ आरएल सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed