{"_id":"5c816523bdec2213f4133fd3","slug":"11551983907-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई बाइक, सवार दंपती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आई बाइक, सवार दंपती की मौत
Fri, 08 Mar 2019 12:08 AM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सेवरही-कसया मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत पर विलाप करते परिजन ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सपही टड़वा चौराहे के निकट बेकाबू ट्रक की चपेट में बाइक के आने से बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जुटे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद सूचना पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सपही बरवा टोला निवासी रामधनी गुप्ता (42) पुत्र चोकट अपनी पत्नी रीता (40) को बाइक पर बैठाकर तमकुहीरोड से जरूरी सामान लेकर घर लौट रहे थे। अभी वे बभनौली बाजार स्थित एक निजी विद्यालय के सामने पहुंचे ही थे कि गुरवालिया बाजार की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे मौके पर दंपती की मौत हो गई। ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने पटरी पर आ गया और सड़क के किनारे गड्ढे में गिर पड़ा। जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद वहां के लोग तुर्कपट्टी-सेवरही मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहले डायल 100 की पुलिस तथा एसओ तुर्कपट्टी तेज जगन्नाथ पहुंचे। थोड़ी ही देर में एसओ सेवरही रामाज्ञा सिंह और एसओ विशुनपुरा अरविंद कुमार भी पहुंच गए, लेकिन ग्रामीण किसी अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। फिर मौके पर पहुंचे एसडीएम तमकुहीराज ने मृतक के आश्रितों को आवासीय व कृषि भूमि पट्टा, नियमानुसार सरकारी सहायता व ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
एक वर्ष में परिवार में तीसरी मौत
रामधनी गुप्ता और रीता की मौत ने एक नाबालिग बेटी और एक नाबालिग बेटे का भविष्य अंधकारमय हो गया है। रामधनी का एक बड़ा बेटा कैंसर से एक वर्ष पूर्व मर गया था। बेटे की बीमारी और फिर मौत से पहले ही परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। अब दो बच्चों के सामने जीवन यापन का सवाल खड़ा हो गया है।