फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पड़ोसी बिहार प्रान्त के गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र का मामला

पड़ोसी बिहार प्रान्त के गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र का मामला

Thu, 11 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी बिहार प्रान्त के गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र का मामला

विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर मनचले ने चाकू से किया हमला

पटहेरवा। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर एक मनचले ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। युवती को परिजन आनन-फानन में कटेया सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी नवरात्र के पहले दिन बुधवार की शाम मंदिर से अपनी सहेलियों के साथ दीप जला कर घर लौट रही थी। रास्ते में एक युवक ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने चाकू से कई वार कर युवती को बुरी तरह घायल कर दिया। युवती की सहेलियां डर से वहां से भाग गईं। गांव पहुंचने पर उन्होंने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और युवती को सीएचसी कटेया ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कटेया गौतम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed