हादसे में डीसीएम चालक की मौत
बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के नागीरामपुर गांव निवासी चालक 30 वर्षीय प्रेमपाल डीसीसी पर सेब लाद कर बरौनी (बिहार) जा रहे थे। सोमवार को वह फाजिलनगर पुलिस चौकी के पास ओवरब्रिज के पूर्वी छोर पर पहुंचे ही थे कि पीछे से गुजरी ट्रक से टक्कर हो गई। इससे डीसीएम चालक की मौत हो गई।
जबकि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक चालक ट्रक लेकर भागने में कामयाब हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।