{"_id":"59a6a3804f1c1b43738b46fe","slug":"111504093056-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से असलहा खरीदकर यूपी में बेंचते थे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार से असलहा खरीदकर यूपी में बेंचते थे आरोपी
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। विशुनपुरा थाने की पुलिस ने अंतरप्रांतीय असलहा सप्लायरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा, मोबाइल व एक बाइक भी मिली है। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर तीन आरोपी युवकों को जेल भेज दिया गया है।
बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी यमुना प्रसाद के हवाले से सीओ सदर नीतिश कुमार सिंह ने बताया कि विशुनपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि असलहा सप्लायरों का एक गिरोह इलाके में सक्रिय है। पुलिस व स्वॉट टीम ने गंगलवा पुल के पास घेराबंदी की तो वहां से तीन संदिग्ध युवक पकड़े गए। पूछताछ में इन युवकों ने स्वीकार किया कि वे लोग बिहार के गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिले से अवैध असलहा खरीदते थे। इसे कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया व गोरखपुर समेत अगल - बगल के अन्य जनपदों में बेचा करते है। इनके पास से एक पिस्टल, तमंचा, पांच मोबाइल फोन, एक बाइक व 650 रुपये भी बरामद हुए हैं।
पकड़े गए त्रिपुरारीधर दूबे निवासी सेरहवा थाना शिकारपुर बिहार, मुन्ना राय निवासी सिरसिया, थाना भैरोगंज बिहार व रफाकत निवासी अर्जुन डुमरी थाना कोतवाली हाटा पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।