फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दवा कराकर घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप

दवा कराकर घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप

Wed, 14 Jun 2017 05:07 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
दवा कराकर घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप
कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब 10 बजे ममेरे भाई के साथ बाइक से दवा कराकर घर लौट रही किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इनके तीसरे साथी ने किशोरी के भाई को बंधक बनाया हुआ था। किसी तरह इनके चंगुल से छूटी किशोरी ने शोर मचाया तो गांव वालों ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद से ही किशोरी का ममेरा भाई बाइक समेत गायब है। इस मामले में एक नामजद व दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी को मंगलवार की रात आठ बजे पेट दर्द होने पर उसके मामा का लड़का बाइक से लेकर खड्डा गया था। इलाज के बाद रात करीब 10 बजे वे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले रेलवे ढाले के समीप एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर किशोरी व उसके भाई को रोक लिया। किशोरी के अनुसार एक युवक ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया और दो युवक उसे खींच ले गए। किसी तरह इनके चंगुल से छूटी किशोरी ने शोर मचाया। उसी दौरान एक ट्रैक्टर की लाइट देखकर आरोपी उसे छोड़कर भागे। बदहवाश किशोरी ने घर आकर आप बीती सुनाते हुए भाई की जान को खतरा बताया। घर व गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां किशोरी का ममेरा भाई व बाइक तो नहीं मिली, लेकिन एक आरोपी रेलवे लाइन के समीप पकड़ा गया। पकड़ा गया युवक बोधी छपरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। बुधवार की सुबह ग्राम प्रधान जय किशुन निषाद के साथ पहुंची किशोरी, उसकी मां व गायब लड़के की मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में हनुमानगंज थाने के एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इस मामले में एक नामजद दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रेप समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के गायब भाई व बाइक की तलाश की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed