फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   26 drum sprit recovered

26 ड्रम स्प्रीट और काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Thu, 11 Oct 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
26 drum sprit recovered
शराब तस्करी - फोटो : amar ujala
पडरौना। पुलिस प्रशासन को तरयासुुजान थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। अहिरौलीदान गांव में बड़ी गंडक के किनारे पुलिस ने 26 ड्रम स्प्रीट के अलावा 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहां से 200 क्यूआर कोड, 170 खाली शीशी, 250 ढक्कन, दो किलोग्राम यूरिया, एक किलोग्राम नौसादर और दो बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

 

पुलिस ने यहां नकली शराब बनाने का उपकरण बरामद किए जाने के बाद डुप्टीकेट शराब बनाने सहित विभिन्न आरोपों में 14 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि इस कार्रवाई में तरयासुजान थाने की पुलिस और आबकारी विभाग के साथ साथ सीओ और एसडीएम तमकुहीराज का भी विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

 

इनके संयुक्त प्रयास से यह कामयाबी मिली है। स्प्रीट, इतनी बड़ी मात्रा में शराब और नकली शराब बनाने के सभी सामान बड़ी गंडक के किनारे रेता क्षेत्र से बरामद हुए हैं, जहां हानिकारक केमिकल मिलाकर नकली शराब बनाई जा रही थी। एसपी ने बताया कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त कुछ व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि स्प्रीट, नौसादर और यूरिया जैसे घातक रसायनों का प्रयोग कर नकली शराब बनाने और पैकिंग के प्रमाण मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस मामले में छोटेलाल, रजनीकांत, कृष्णा यादव, शंभू यादव, मनोज गुप्ता, देवानंद, टुनटुन, विक्की, विद्यानंद, अर्जुन सिंह, परशुराम, दूधनाथ सिंह, दीपक गुप्ता और वर्मा गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तरयासुजान थाने के एसओ विनय पाठक ने बताया कि इस मामले में वांछित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed