फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People from the village of assaulted by a bunch of attacking dogs

हमलावर कुत्तों के झुंड से सहमे गांव के लोग

Wed, 06 Jun 2018 11:06 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 06 Jun 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
People from the village of assaulted by a bunch of attacking dogs
डॉगी - फोटो : dogy
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा बाबूराम गांव में नौ कुत्तों का एक झुंड ग्रामीण को भयभीत किए हुए है। गांव के लोग सुबह-शाम खेतों की ओर अकेले जाने से भी परहेज करने लगे हैं। कुत्तों के हमले में गांव के तीन-चार लोग जख्मी हो चुके हैं। लोगों ने पशु चिकित्सा विभाग से इन आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

बेलवा गांव के रामवृक्ष यादव बुधवार की सुबह कंधे पर कुदाल रखे खेत की ओर निकले थे। गांव से बाहर चारों तरफ से कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। रामवृक्ष दहशत में आ गए। मदद के लिए चीखने के साथ ही कुदाल भांजनी शुरु कर दी। किसी तरह कुत्तों को भगाकर वापस घर लौटे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले सुखारी गोंड भी कुत्तों के हमले का शिकार हो गए। चारों तरफ से घेरकर कुत्तों ने उनको काट लिया। संयोग ठीक था कि खेतों की ओर से आ रहे कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और सुखारी को बचाकर घर ले आए। इसी गांव के राजवंशी यादव और कोमल यादव भी आवारा कुत्तों के इस झुंड में घिर चुके हैं। विनोद शर्मा ने फिक्र जताते हुए कहा कि पुरुष तो लाठी-डंडे का इस्तेमाल कर खुद को बचा भी सकते हैं, छोटे बच्चों ओर महिलाओं से इसकी भी उम्मीद मुश्किल है। गांव के लोगों ने पशु चिकित्सा विभाग के अफसरों को पत्र भेजकर इन आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed