{"_id":"69fe414c51b95265700d0bf1","slug":"cpim-demands-rollback-of-increased-gas-cylinder-prices-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-159434-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: माकपा ने गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: माकपा ने गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग
Sat, 09 May 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 09 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
कसया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) की जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल को सौंपकर गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। जिला सचिव कामरेड अयोध्या लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में हुई वृद्धि का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। इससे होटल, ढाबा और छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ेगी, जिसके कारण खाने-पीने की वस्तुएं महंगी होंगी।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कई छोटे व्यवसाय प्रभावित होकर बंद हो सकते हैं, जिससे मजदूरों की छंटनी और बेरोजगारी बढ़ने की आशंका है। माकपा नेताओं ने बताया कि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर फिलहाल कुछ राहत दी गई है, लेकिन पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे छोटे परिवारों और प्रवासी श्रमिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
पार्टी नेताओं ने कहा कि पहले से ही दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि आम लोगों की परेशानी और बढ़ा देगी। उन्होंने सरकार से तत्काल प्रभाव से गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान बीपी गुप्ता, इदरीश, जवाहर शर्मा, कैलाश गिरी, राम बहाल सिंह, शंकर प्रसाद, आसिफ और चंद्रशेखर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।